सरायकेला-खरसावां श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक सम्पन्न,
संगठन का हुआ पुनर्गठन, अजय सतपती बने जिला अध्यक्ष
Seraikella सरायकेला-खरसावां रू रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में कुदरसाई स्थित शिव मंदिर सभागार में परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन और आगामी योजनाओं पर रणनीति बनाना था। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों से सहमति ली गई। इस दौरान कई पदाधिकारियों की नई नियुक्ति भी की गई। कमिटी के संरक्षक मंडली में चिरंजीव महापात्र, परसु कवि एवं नंदू पांडे को शामिल किया गया। जिला अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सतपति उर्फ रवि सतपति को नियुक्त किया गया। महामंत्री का दायित्व खरसावां के विप्लव पाणी को सौंपा गया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि आने वाले 15 दिनों के भीतर जिले और प्रखंड स्तर पर कमेटी का विस्तार हर हाल में किया जाएगा ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिले। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर ब्राह्मण समाज को संगठित करने का कार्य करेगा। इसके तहत गांव-गांव और शहरों में जाकर ब्राह्मण परिवारों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। परशुराम शक्ति सेना के इस पुनर्गठन और अभियान से संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद है जिससे ब्राह्मण समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति को मजबूती मिलेगी।
June 14, 2026 4: 46 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
