खरसावां में पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधान, मांझी, मुंडा
मानकियों की बैठक, पेसा कानून के तहत हमें इलेक्शन नहीं
सिलेक्शन प्रक्रिया को शामिल करने का निर्णय
Kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र बोदरा की अध्यक्षता में पेसा नियमावली को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में खरसावां के ग्राम प्रधान, मांझी, मुंडा एवं मानकी शामिल हुए। मौके पर मुख्य वक्ता मानकी मुंडा न्याय पंच कोर्ट चाईबासा के पुर्व लेखा कर्मी रामेश्वरम सिंग कुंटीया ने कहा कि 30 से 40 साल से पेंडिंग केस 3 महीने में सॉल्व किया गया। विलकिंग्सन रूल के तहत न्याय पंच कोर्ट में आज सस्ता सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल रहा है। जागरूकता की कमी के कारण ग्राम सभा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही केंद्रीय अध्यक्ष श्री बोदरा ने कहा कि पेसा नियमावली पर विस्तार से लोगों को अपने रूढ़ि प्रथाओं के अनुसार ड्राफ्टिंग करने हेतु जानकारी दिया। महासभा द्वारा निरंतर इस विषय पर सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला आयोजित कर रही है। आप सब इसमें शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कई लोगों को मुंडा मानकी न्याय पांच के बारे में जानकारी नहीं है। सभी को न्याय पांच चाईबासा का विजिट करने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पेसा कानून के तहत हमें इलेक्शन नहीं सिलेक्शन प्रक्रिया को शामिल करना है। इस बैठक में गुमला, लातेहार एवं खूंटी से बिरसा उरांव, पूर्ण चंद्र मुंडा, तूराम वोईफाई, दिलीप प्रधान, दुखुरम महतो, हिमांशु प्रधान, धनेश्वर महतो, गुज्जू नायक, हेमंत कुमार कैवरत, शिव शंकर हेंब्रम, मंगल सिंह जामुदा, रामलाल हेंब्रम, मनोज कुमार सोय, नागेन सोय, डबुआ सोय, जीवन सोय, सावित्री कुदादा, सुनीता तापे, सुकुरमनी हेंब्रम, सुखमति हेंब्रम, गीता हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 8: 55 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
