खरसावां-कुचाई में मकर संक्राति की रही धुम,
पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य को खिचड़ी, गुड, तिल का चढ़ा
भोग मकर संक्रांति पर भक्तजन ने लगाई डुबकी
kharsawan-kuchai सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति को स्नान, दान और ध्यान के त्योहार के रूप देखा जाता है। इस दौरान खरसावां-कुचाई के लोगों ने पवित्र जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को खिचड़ी, गुड, तिल का चढ़ा भोग गया। साथ ही दान पुण्य किए गए। सुबह उठकर श्रद्वालुओं ने खरसावां के सोना नदी, सुरू नाला, कुचाई के सोना नदी, सहित विभिन्न तलाब, नदी के तट पर स्नान करने के लिए श्रद्वालु पहुचें हुए थे। श्रद्वालुओं ने नदी में स्नान करने के बाद भगवान सुर्य को अर्ध्य दिया। देवी देवताओं के पूजा-अर्चना के बाद दही, चूड़ा के साथ तिलकुट, घेवर खाया। वही मकर संक्राति के मान्यता के अनुरूप गरीबों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार अन्न व वस्त्र दान किया। मकर संक्रांति पर खरसावां-सरायकेला में उडिया भाषा भषियों में गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान क्षेत्र का वातावरण भत्तिमय रहा। आराध्य में देव से धन धान्य से परिर्पूण उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। मकर संक्राति के तुरत बाद मागे पर्व मनाया जाता है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने बजार में खूब खरीददारी भी की। प्रातः से लेकर दोपहर तक नहाने व दान करने का सिलसिला चलता रहा। वही ठड को दुर करने के लिए आग जलाकर ठड को दुर करने का प्रयास किया गया। पूजा अर्चना के बाद बच्चें, बुजूर्ग, महिला पुरूष नये कपडे पहनकर मकर संक्राति का आन्नद उठाया।
September 7, 2026 8: 55 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
