कोल्हान प्रमंडलीय पान-तांती समाज कल्याण समिति का वार्षिक वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, सरकार की गलत नीतियों व विसंगती ने हमारे समाज को बाँट दिया-मोतीलाल
Kharsawan खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर में कोल्हान प्रमंडलीय पान तांती समाज कल्याण समिति खरसावां-कुचाई का मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। समरोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमंडलिय पान तांती समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास व केंद्रीय महासचिव हरीश चंद्र भांज ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही समाज की एकता, संस्कृति व प्रपम्परा की रक्षा समेत विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई। मौके पय श्री दास ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व विसंगती ने हमारे समाज को पान और तांती के भागो में बाँट दिया है। जबकि पान और तांती दोनों एक ही जाति एक ही समाज और एक ही संस्कृति परम्परा का पालन करते हैं। सरकार के गलत नियम के कारण हमारे ही लोग आज अपना हक नहीं ले पा रहे हैं। एक तरफ जहां पान को एससी में शामिल कर दिया गया है, तो वही दूसरी तरफ तांती को ओबीसी में जोड़ा गया है। जबकि पान और तांती एक ही समाज है। इसके लिए कई बार सरकारों द्वारा सर्वे कराया गया, बावजूद आज तक इस विसंगती को दूर नहीं किया गया है। पान और तांती शुरू से आदिवासी सूची में रहे, वर्ष 1971 में सरकार की गलती से तांती को ओबीसी में जोड़ दिया गया। जबकि श्री भांज ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर लड़ रहे इस लड़ाई को विराट रूप देते हुए अब आगामी दिनों में विधान सभा घेराव, मुख्य मंत्री आवास घेराव करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, महासचिव हरीश चंद्र भांज, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद भांज, प्रवक्ता जगदीश दास, निरंजन तांती, दिलीप तांती, देवीलाल तांती, परमेश्वर तांती, अर्जुन मलिक, नागेंद्र तांती, भैरव दास, लालू तांती, दुलाल स्वामी, राहुल तांती, विश्वनाथ तांती, आकाश तांती, दुर्गा चरण तांती, शिल्पा दास, बबीता तांती, लक्ष्मी तांती, प्रतिमा तांती, सुमित्रा तांती आदि समाज के लोग उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 49 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
