खूंटपानी-बच्चमहातु मुख्य सड़क अत्यंत जर्जर,
दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे,
लोगों के लिए पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल,
kutpani खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय को बच्चमहातु गांव से जोडने वाला मुख्य सड़क की स्थिति अत्यत जर्जर है। वर्ष पूर्व बनी इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए आवाज उठाई, लेकिन विभाग द्वारा अनसुना किया जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं। खूंटपानी के बच्चमहातु गांव के बीच से महज पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस सड़क मार्ग पर बरसात में इन गड्डों में पानी भर जाता है, जिससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणोें, स्कूली बच्चों और मरीजों को होती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खूंटपानी के बच्चमहातु, बासाकुटी, पुततकुटी, बडालगिया से होते हुए खूंटपानी मार्ग लगभग 15 वर्षो पहले बना था। इसके बाद से आज तक सड़क की मरम्मति नही किया गया है। खूंटपानी-बच्चमहातु जर्जर सड़क से प्रतिदिन खूंटपानी प्रखंड के दोपाई, छोटालगिया, गम्हारिया, पुरूनिया, राजाबासा, अचुडी, बच्चमहातु, बासाकुटी, पुततकुटी, बडालगिया सहित दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपनी साइकिल, बाइक से आवाजाही कर खूंटपानी प्रखंड होते हुए जिला मुख्यालय चाईबासा कार्य एवं रोजगार की तलाश में जाते हैं। ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनभर गाड़ी चलती है। हमेशा वाहन चालक जर्जर सड़क का रोना रोते हैं। इस जर्जर सड़क में दोपहिया चार पहिया तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही किसी प्रकार की बीमारी एवं गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए दिक्कतें ही दिक्कतें हो रही हैं। यह सडक चलने लायक भी नही बचा है। झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग रखी है।
August 2, 2026 10: 24 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
