खरसावां पुलिस का प्रयास सफल, दस महीना से
खरसावां बाजार से लापता महिला कोलकाता के अलीपुर
पुलिस स्टेशन से मिली, परिजनों को दी जानकारी,
kharsawan jखरसावां बजार से लगभग दस महीना से लापता महिला की खोज में जुटी खरसावां पुलिस का प्रयास आखिरकार रंग लाया। काफी मशक्कत के आखिरकार खरसावां से लापता महिला कोलकाता के अलीपुर पुलिस स्टेशन से मिला है। दस महीना से घर से लापता और मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओ ने इलाज करवाकर कोलकाता के अलीपुर पुलिस स्टेशन को सौप दिया था। अलीपुर पुलिस लगभग आठ महीना से अपने साथ रखा और बड़ी मशक्कत के बाद खरसावां पुलिस से सर्पक किया। इधर खरसावां पुलिस भी अपने स्तर से लापता महिला की तलाश में जगह जगह महिला को फोटो भेजकर महिला का तलाश जारी रखा था। लापता महिला के मिलने की सूचना खरसावां पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को दे दिया गया है। साथ ही महिला को वापस लाने की तैयारी में जुटी है। बता दे कि खरसावां प्रखंड के हरिभंजा पंचायत के सौरांग निवासी हरिश चंन्द्र महतो अपनी 27 वर्षीय पत्नी गायत्री महतो के साथ विगत 15 अगस्त 2024 को ईचागढ प्रखंड के चिमटिया गांव स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान खरसावां बजार से गायत्री महतो लापता हो गई। खरसावां से लापता महिला भटककर कोलकाता के अलीपुर पहुची। ससमय खाना नही मिलने से लापता और मानसिक रूप से कमजोर महिला को एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता के सर्पक में आया। जिसके बाद सामाजिक संस्था बिमार महिला का इलाज करवाकर अलीपुर पुलिस को सौप दिया गया। लगभग आठ महीना तक अपने पास रखकर अलीपुर पुलिस महिला के परिजनों के तलाश में जुटी रही। खरसावां और अलीपुर पुलिस के प्रयास से कोलकाता के अलीपुर से मिली महिला की पहचान खरसावां के सौरांग निवासी हरिश चंन्द्र महतो की लापता पत्नी गायत्री महतो के रूप में हुई हैै। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार महिला के परिजनों से सर्पक स्थापित कर महिला को खरसावां लाने के लिए जुटी है।
April 25, 2026 2: 23 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
