खरसावां विधायक ने आरडी रबर रिक्लेम का मामला को
पहुचाया सीएम के दरबार, मजदूरों की समस्या से कराया अवगत
kharsawan खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम लि० में कार्यरत श्रमिकों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपते हुए मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया और उचित कार्रवाई करने की अपील की। मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में विधायक ने कहा है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के वेतन ग्रेड रिविजन को लंबित रखा गया है. भविष्य निधि की राशि भी जमा नहीं कराई जाती है. कंपनी में कार्यरत मजदूरों से सुरक्षा मनको का पालन नहीं कराया जाता है। इसके अलावा उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है, जिससे मजदूर परेशान हैं. इसकी शिकायत मजदूरों ने कई बार उनसे की है बार-बार पत्राचार किए जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा अनसुना किया जा रहा है।
August 2, 2026 7: 58 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
