झारखंड राज्य सहकारिता विकास निगम लिमिटेड
के द्वारा खरसावा में शतप्रतिशत अनुदान पर 28 अनुसूचित
जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का वितरण,
kharsawan खरसावां के आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र में स्टारलाइट, इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव को चयनित कर झारखंड राज्य सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के द्वारा 280 लाभूकों के 28 अनुसूचित जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का शतप्रतिशत अनुदान पर किया गया। अंबेडकर अनुसूचित जाति उन्नत ग्राम योजना के अन्तर्गत खरसावां-कुचाई प्रखंड के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव अरूवां, डोरो, दलाईकेला, हिन्दुसाई गांव के झारखंड राज्य सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के द्वारा चयनित स्टारलाइट इंटरनेशनल चौरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में सीबीआई रांची के स्वय सेवा निवृत अवर पुलिस अधीक्षक सह खंूटी तोरपा के समाजसेवी हबील हेमरोम के द्वारा चयनित 280 लाभूकों के 28 अनुसूचित जाति समूहों में मिनी राइस मिल मशीनों का वितरण किया गया। मौके पर श्री हेमरोम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इससे लाभुक अपने धान कूट सकेंगे और दूसरों का धान कूटकर आजीविका भी चला सकेंगे। अब ग्रामीणों को धान कूटने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह मशीन तीन किलोवाट की है। जिसे बिजली या जनरेटर से चलाया जा सकता है। उन्होने कहा कि ये मशीनें राज्य सरकार के सौजन्य से दी गयी है। इन्हें जरूरतमंद लोगों की बचत, सुविधा एवं आर्थिक जीवीकोपार्जन के लिए दिया जा रहा है। प्रत्येक दस परिवारों के बीच दो दो मशीन का वितरण किया गया। श्री हेमरोम ने बताया कि तोरपा में पूर्व में भी एक निशुल्क कानूनी सहायता केंद्र किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां पंचायत की मुखिया सुनीता तापे, राष्ट्रीय सुडी समाज के अध्यक्ष रविंद्र मंडल, समाजसेवी बिपिन उराव, राज्य संयोजक सह प्रभारी रानी कलुन्डिया, राष्ट्रीय सुडी समाज के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, शंकर बंकिरा, मानसिंह बंकिरा, प्रदीप हेमरोम सहित अनुसूचित जाति समूहों के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 7, 2026 10: 16 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
