कुचाई में झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एंप्लॉय फेडरेशन
के द्वारा निकली ध्यानाआकर्षण रैली, राज्य कर्मियों को सेवानिवृत्ति
की उम्र 62 साल करने सहित रखी 11 सूत्री मांगे,
kuchai कुचाई में झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एंप्लॉय फेडरेशन के जिला-इकाई सरायकेला खरसावां के द्वारा ध्यानाआकर्षण रैली प्रखंड अध्यक्ष यदुनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में निकाली गई। इस ध्यानाआकर्षण रैली मे मुख्य रूप से जिला संयुक्त सचिव-मनमोहन कुमार एवं नवीन चंद्र महतो शामिल थें। मौके पर श्री कुमार ने कर्मचारी में ऊर्जा भारते हुए कहा कि हमारा आंदोलन चार चरणों में समापन होगी । यह दूसरा चरण है। पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। तीसरा चरण में जिला स्तर पर कार्यक्रम होगी एवं चौथा चरण में राज्य स्तर पर कार्यक्रम होगी। फेडरेशन का 11 सूत्री मांगे हैं। जिसमें प्रमुख मांगे शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, राज्य कर्मियों को सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने एवं केंद्र कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की जैसे मांगें है। आज की रैली मे कर्मचारी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित हो। संगठन तात्पर्य है अपनी मांगों को लेकर। तीसरा एवं चौथा चरण में से भी कई गुना बड़ी प्रदर्शन किया जाएगा। इससे रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी सम्मिलित हुए। करीब 50 की संख्या में कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से अपनी मांगों को रखा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा।
September 8, 2026 12: 45 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
