खरसावां प्रखंड मुख्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के नेतृत्व में प्रखंड और अंचल कर्मियों ने योग योगाभ्यास किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि योग शरीर और मन और आत्मा को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन में संतुलन स्थापित करता है एवं इंसान को तनाव और सभी चिंताओं से मुक्त रखता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म एवं विज्ञान के सहारे ही भारत विश्व गुरु का अपना स्थान कायम रख सकता है। उन्होने कहा कि योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के संयुक्त मिश्रण से हम ना केवल अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं बल्कि गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान योग शिविर में बीडीओ प्रधान माझी, योग गुरू किशोर मिश्रा, बीपीओ रानो बास्के, बीसी रसिकन टोपनो, बीसी आवास लिपिका राउत, जमाल अंसारी, दिलीप दास, जेई दीपक मुर्मू, नाजीर नितेश कुमार आदि उपस्थित थें।
April 25, 2026 11: 43 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
