कुचाई में महिला की हत्या मामले में देवरानी, ससुर, फुफेरा देवर समेत छह गिरफ्तार, डायन बिसाही का था शक,
Kuchai कुचाई थाना पुलिस ने दलभंगा के ग्राम मुटूगोडा, बिरगामडीह टोला मे डायन-बिसाही के मामले में एक महिला मोंगरो मुंडा की हत्या मामले का खुलासा करते हुए महिला की देवरानी डोली मुंडा, उसके ससुर सोयना मुंडा, फुफेरे देवर सुखलाल मुंडा सहित तीन अन्य अपराधियों साहेब हेम्ब्रम, रायमर मुंडा और गुरुदेव बारिक उर्फ बुतरू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने इनके पास से सवा लाख रुपए, हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मोबाइल बरामद किया है।इसी जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दी। उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने पेशेवर तरीके से कांड का उद्भेदन करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतका की देवरानी और ससुर को शक था कि वह डायन- बिसाही करती है। उसके बाद दोनों ने मिलकर सुखलाल मुंडा से संपर्क किया। सुखलाल मुंडा ने साहेब हेम्ब्रम, रायमर मुंडा और गुरुदेव मुंडा से दो लाख में मृतका की जान का सौदा किया। उसके बाद तीनों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। सभी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
October 23, 2026 4: 33 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
