खरसावां-कुचाई में विद्यादायिनी माता सरस्वती पूजा की धुम, विभिन्न संस्थानों में श्रद्वा के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा
Kharsawan-kuchai खरसावां-कुचाई में रविवार को वंसत पंचमी उत्सव और विद्यादामिनी माता सरस्वती की पूजा श्रद्वा व उल्लास के साथ की गई। यह पूजा भी यहां के लिए किसी पर्व से कम नही है। तकरीबन सभी स्कुलों में विघा की देवी की विधि विधान से आराधना की गयी। परम्परा के अनुसार रंग बिरंगी साडी पहन सड़क पर निकली बालिकाओं ने इस पूजा पर्व में सौंदर्य भी डाल दिया। इसी के साथ होली की भी शुरूआत हो गयी। खरसावां-कुचाई के विभिन्न् सरकारी, गैर सरकारी विधालयों, शैक्षनिक संस्थानों एवं विभिन्न गावों में उत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्वा के साथ विद्या देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। खरसावां के बेहरासाई, गितीलता, गोपालपुर, कृष्णापुर, सुपाईसाई, गोड़ामारा, बडाबाम्बों, उदुड़िया, बजारसाई, रामपुर, हरिभंजा, कुचाई, मरांगहातु, जोजोहातु, अरूवां, जिलिगंदा, आमदा, पदमपुर, चिलकू, लोसोदिगी, पोटोबेड़ा, बुरूडीह, सिमला, बालियाटाड़, जोरडीहा, छोटाबाम्बों, सरगीडीह आदि गांवों सहित कई सरकारी, गैर सरकारी स्थानों में पूजा का आयोजन किया गया है। इसके अलावे विभिन्न मुहल्लों में छोटे बडे पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। सुबह से आसपास सभी पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा शुरू कर दी गयी। शाम को सभी स्थानों पर आरती का आयोजन किया गया। वही सरकारी संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।
September 7, 2026 10: 00 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
