खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के सेवानिवृत्ति शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है-बीईईओ
Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। खरसावां के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है । सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को शॉल ओढ़कर व श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर शुभकामनाएं दी। शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने उनके शिक्षकीय सफ़रनामे पर रोशनी डाली। प्रधानाध्यापक श्री गोप ने अपने भावभरे संबोधन में कहा कि मैं अपना शेष जीवन भी शिक्षण कर्म को ही समर्पित करूंगा। मोहम्मद माजीद खान, मनोज सिंह, रणवीर महतो, अंजनी सिंह व इंद्रजीत महतो ने उनके साथ गुजारे गए लम्हों को साझा किया। विद्यार्थियों ने तिलक- आरती के साथ माला पहनाकर तथा शिक्षक परिवार ने विविध उपहारों से सुसज्जित ट्रॉली बैग भेंटकर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, विदाई गीत व नृत्य प्रस्तुति के द्वारा सभा में चार चांद लगा दिया। शिक्षकों ने समवेत स्वर में विदाई गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका नूतन रानी ने किया। बाजे-गाजे के साथ विद्यालय परिसर से उनकी विदाई हुई। मौके पर भारी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे ।
September 7, 2026 9: 48 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
