झारखंड विस के शून्यकाल में खरसावां विधायक ने
उठाया खरसावां एवं राजनगर में 12 वर्ष पूर्व शिलान्यास के बाद
भी सिल्क पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने का मामला
kharsawan झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत खरसावां एवं राजनगर प्रखंड में सिल्क पार्क के निर्माण हेतु 12 वर्ष पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद सिल्क पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने का का मामला उठाते हुए कहा कि खरसावां एवं राजनगर में 12 वर्ष पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद सिल्क पार्क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। सिल्क पार्क के बनने के सैकड़ों लोगों को तसर उत्पादन से संबंधित रोजगार मिल सकता है। तो क्या सरकार राजनगर एवं खरसावां में सिल्क पार्क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?। जिसपर उद्योग विभाग ने अपनी बात रखते हुए बताया कि खरसावां के आमदा सिल्क पार्क एवं राजनगर सिल्क पार्क में चाहरदिवारी का कार्य किया गया था। आमदा सिल्क पार्क, खरसावां एवं राजनगर सिल्क पार्क, राजनगर का निर्माण भारत सरकार के असिस्टेंस टू स्टेªट फॉर डेवलपिंग एक्स्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड अलीड एक्टिविटीज (एएसआईडीई) योजना के तहत वर्ष 2014-15 में किया जा रहा था। लेकिन भारत सरकार द्वारा एएसआईडीई योजना को डेलिंक कर दिया गया। जिस कारण इस योजना को पूर्ण नहीं कराया जा सका है। एएसआईडीई योजना के डेलिंक होने के कारण उद्योग विभाग के द्वारा वर्ष 2016 में समीक्षोपरांत उपरोक्त योजनाओं को बंद कर देने तथा अधिगृहित भूमि का उपयोग अन्य कार्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही एएसआईडीई योजना के अवशेष राशि एवं कार्यान्वयन एजेंसी के अंशदान तथा राज्य नीधि से अन्य दो योजनाओं (क) आई०टी० पार्क, नामकुम, रियाडा, राँची (ख) सिल्क पार्क, ईरबा राँची को पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। यह दोनों योजना वर्त्तमाण में पूर्ण है। इसके अलावे विधायक ने झारखंड विधानसभा के शून्य काल में डिग्री कॉलेज खरसावाँ में मात्र दो असिस्टेंट प्रोफेसर वर्तमान समय में पदस्थापित है। कॉलेज में स्नातक एवं मास्टर डिग्री की पढ़ाई की व्यवस्था है। परंतु शिक्षकों के अभाव के कारण स्थानीय छात्र इस कॉलेज में नामांकन लेने से कतराने लगे हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग किया कि डिग्री कॉलेज खरसावाँ में सभी विषयों के शिक्षकों का पदस्थापन किया जाय।
September 7, 2026 10: 33 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
