एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आदित्यपुर पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
Adityapur सरायकेला खरसावां जिला की आदित्यपुर पुलिस अपराधी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुशार लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही हैं। जिसमें एंटी चेकिंग का पॉजिटिव रिस्पांस भी देखने को मिल रहा है। बीती रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आदित्यपुर पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्त में आए हुए आरोपी का नाम सोनू सोनकर बताया जा रहा हैं। जिनके पास 16 पुड़िया ब्राउन शुगर व एक मोबइल बरामद किया गया हैं। जिसकी कुल वजन 3.42 ग्राम हैं। मिली जानकारी के अनुकसान आदित्यपुर पुलिस बीती रात आशियाना मोड़ के समीप एंटी क्राइम चेकिंग चला रहे थे। इसी दरमियान एक संदिग्ध व्यक्ति एंटी क्राइम चेकिंग को देखकर गम्हरिया की ओर भागने लगा। जहां वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं जवान द्वारा आरोपी खदेड़कर पकड़ा गया। वही गिरफ्तार आरोपी की तलाशी ली गई तो 3.42 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एसीई कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।
July 23, 2026 3: 39 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
