बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक,त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड रहेगे-डीसी
Seraikellaआगामी बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत,उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आयोजित थाना वार शांति समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों जैसे- पेयजल,बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई आदि का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,अग्निशमन सेवा, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निकायों के अधिकारी पूर्ण रूप से सतर्क रहें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने नगर निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से स्टैटिक टीम का गठन करें और कुर्बानी के अवशिष्टों का समुचित व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा दल 24×7 की व्यवस्था में रहें,वहीं एंबुलेंस,अग्निशमन वाहन एवं अन्य आवश्यक संसाधन ‘रेडी टू मूव’ की स्थिति में सुनिश्चित किए जाएं। उपायुक्त ने पर्व के दौरान युवाओं द्वारा बाइक रेसिंग या स्टंट के संभावित प्रयासों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका रहती है बल्कि आमजन में भय का वातावरण भी उत्पन्न होता है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष गश्ती दल का गठन करते हुए, विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने जानकारी दी कि कुछ परिवार 7 जून के अतिरिक्त 8 एवं 9 जून को भी बकरीद मनाते हैं और कुर्बानी देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारी व्यापक होनी चाहिए ताकि किसी भी समुदाय को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रो-एक्टिव मोड में कार्य करें तथा विधि व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही,यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर सघन जांच एवं नियमित गश्ती की जाए। धार्मिक रूप से संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक नें कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं दुष्प्रचार पर विशेष नजर रखी जाएगी।किसी भी भ्रामक जानकारी की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें।अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
October 22, 2026 9: 13 pm
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
