खरसावां के रिडिंग में धरती आबा जनजातीय ग्राम
उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, परिसंपत्तियों का किया वितरण,
आदिवासी समुदायों का समग्र विकास करना उद्देश्य-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड के सामुदायिक भवन रिडिंग में पंचायत स्तरीय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह हांसदा, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया। वही लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए 129 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें से 87 आवेदनों का आॅन द स्पाॅट निष्पादन किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों का समग्र विकास करना है। इस अभियान का नाम भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में रखा गया है, जिन्हें धरती आबा के रूप में भी जाना जाता है। अभियान का लक्ष्य जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में सुधार करना है। उन्होने कहा कि आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा आदि मुख्य लक्षित योजनाएं हैं, इनका भरपूर लाभ अवश्य उठायें। इस मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, पंसस अमर सिंह हांसदा, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी, बीपीओ रानो बास्के, बबलु महतो सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 47 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
