कुचाई के बारूहातु मे लगा धरती आबा अभियान
के तहत शिविर, लाभुकों से प्राप्त किए ऑन-द-स्पॉट आवेदन
जनजातीय के समग्र विकास हेतु सरकार प्रयारथ-बीडीओ
kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंतर्गत बारूहातु पंचायत सचिवालय मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, मुखिया रेखा मुन्नी उराव आदि ने किया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाये गये। उक्त स्टॉल में जॉब कार्ड, राशन, पेंशन, आधार कार्ड, आम बागवानी आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कई आवेदन का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया। साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत फुलो झानों योजना के तहत महिला को चेक दिया गया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति करना है। उन्होने कहा कि जनजातीय समुदायो के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयारथ है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पीएम जनमन, मनरेगा, वन धन योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया रेखा मुनी उरावं, जेएसएलपीएस के बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, सहायक अभियता गणेश महतो, बीसी पंकज कुमार, जेई सुमित कवि, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, पशुपालन पदाधिकारी मोनिका माडी, बीसीओ निर्मल लकडा आदि उपस्थित थे।
October 23, 2026 2: 37 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
