झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने किया
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण, राज्य के स्थानीय नीति,
नियोजन नीति और आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा
jharkkhand
झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस प्रतिनिधिमंडल में खाद्य आपूर्ति समिति के चेयरमैन विकास मुंडा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और श्रस्ज्ञड सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो शामिल हैं। आज अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल का स्वागत और सम्मान विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य के स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा हुई। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महोदय ने डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के सवालों का जवाब देते हुए 80/20 नियोजन नीति और अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा जमीन खरीदने पर लगे प्रतिबंध जैसे कानूनों की जानकारी दी। यह दौरा झारखण्ड विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होगा, जिससे राज्य के विकास और नीति निर्माण में मदद मिलेगी।
June 14, 2026 6: 45 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
