खरसावां में बकरीद का त्योहार 7 जून को सौहार्दपूर्ण
वातावरण में बकरीद मनाने का निर्णय, अफवाहो से बचे और सोशल
मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही डाले-गौरव कुमार
kharsawan ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार पर शांति व्यवस्था सदभावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में बकरीद त्योहार को शांतिपूर्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर श्री सिंकू ने कहा कि त्योहार मनुष्य को जीवन यापन करने की प्रेरणा देता है। साथ ही साथ भाईचारगी का संर्देश भी देता है। खुले में पशुओं की कुर्बानी न दे एवं अफवाह पर ध्यान न दे। यदि कोई भी सूचना प्राप्त होती हो तो सबसे पहले इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दे। वही श्री कुमार ने कहा कि जनता अफवाह पर ध्यान न दे। बच्चों को समझाए कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट नही डाले। जिससे समाज और क्षेत्र का माहौल खराब हो। सोशल मीडिया पर किसी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कडी नजर रहेगी। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नही देने की अपील किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में बकरीद का त्योहार आगामी 7 जून को मनाई जाएगी। साथ ही ईद उल अजहा की सुबह 6.50 बजे बेहरासाई और सुबह 7 बजे और कदमडीहा ईदगाह तथा सुबह 7.10 बजे मस्जिद निजामुददीन गोढपुर नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, ग्राम प्रधान खालिद खान, हाजी अब्दुन गनी, गोवर्धन राउत, जितवाहन मंडल, मो0 परवेज, सुशील षाडगी आदि उपस्थित थें।
August 2, 2026 8: 07 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
