खरसावां के सांडेबुरु में मांसत पर्व पर हुई छऊ उत्सव
कलाकारों ने धार्मिक, पौराणिक एवं सामाजिक तथ्यों पर आधारित
छऊ नृत्य की दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध,
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सांडेबुरू गांव में शुक्रवार की रात मासंत पर्व के अवसर पर वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे गांव की खुशहाली के लिए मां पाऊडी का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। साथ ही देर रात मां पाऊडी कला केंद्र सांडेबुरु एवं केंदुआ के कलाकारो द्वारा छऊ नृत्य की सतरंगी छटा बिखेरी। कलाकारों द्वारा धार्मिक, पौराणिक एवं सामाजिक तथ्यों पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। मालूम हो कि सांडेबुरू गांव में 1960 से हर वर्ष मासंत पर्व के अवसर पर वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया जाता है। गणेश वंदना के साथ छऊ नृत्य का शुभारंभ किया गया। कलाकारों ने महाभारत पर आधारित द्रौपती वस्त्र हरण नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा शिकार पर आधारित जोरा सबर, कृष्ण लीला, भगरथी गंगा, बेहुला-लखींद्र, द्रोपदी वस्त्र हरण, महिरावण बोध, जगधात्री पूजा, राजा हरिश्चंद्र नृत्य को जीवंत रूप दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में लोग मेला का आनंद लेने पहुंचे थे। मान्यता है कि मासांत पर्व में लोग सरायकेला खरसावां ही नहीं बल्कि उड़ीसा के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिलता है और इसको बड़े धूमधाम से लोग मानते हुए अपनी परंपरा व संस्कृति को जीवंत किए हुए हैं। हर एक घरों में पकवान बनाए जाते हैं। सभी वर्ग के लोग मासांत पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हुए संपन्न करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कुमार महतो, डॉ जगदीश प्रसाद महतो, डॉ सदानंद महतो, रंजन महतो, अशोक महतो, दीपक महतो, गदाधर महतो, सुबोध महतो, विश्वजीत महतो, प्रदीप महतो, अनंत महतो, गोमाचरण महतो, पूर्णचंद्र महतो आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
April 25, 2026 8: 27 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
