खरसावां के जोरडीहा में धरती आबा जनभागीदारी
अभियान के तहत 18 जून को लगेगा प्रखंड स्तरीय सेवा शिविर,
बीडीओ ने जागरूकता रथ को किया रवाना,
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवो में भ्रमण कर खरसावां के जोरडीहा पंचायत भवन मैदान में आगामी 18 जून को आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय सेवा शिविर की जानकारी देगा तथा नागरिकों को उनमें प्राप्त की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं के संबंध में जागरूक करेगा। यह अभियान खरसावां प्रखंड के जोरडीहा जनजातीय बहुल ग्राम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें शिविर के माध्यम से योग्य लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, पेंशन, स्वरोजगार इत्यादि आवश्यक सेवाओं की स्थल पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्थायी प्रतिक्षा सुची में अंकित सभी लाभुकों को सूचित किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति की अंतिम तिथि 18 जून तक है। अतः आप सभी कागजात के साथ पंचायत या प्रखंड कार्यालय में 16 जून तक सम्पर्क करे। अन्यथा बाद में कोई दावा मान्य नहीं होगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी, मनरेगा लेखापाल बबलु महतो आदि उपस्थित थे।
August 2, 2026 1: 25 pm
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
