खरसावा में लगा ब्लोक स्तरीय लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप,
लाभूकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, महिलाओं का सशक्तिकरण
समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है- अनामिका किस्कू
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा ब्लोक स्तरीय लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का विधिवत उदघाटन सिविल जज अनामिका किस्कू, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। वही कैप में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पेशन योजना, आबुआ आवास योजना, स्वास्थ लाभ, खादय आपूर्ति योजना, अजीविका संबेधी योजना, राशन कार्ड, केसीसी, आरएफ डिस्ट्रब्यूशन योजना के लाभूकों को लाभांन्वित किया गया। शिविर में महिलाओं का महिला का सशक्तिकरण हेतु महिला उत्पीडन, बाल विवाह, पारिवारिक हिसा, बाल मजूदर, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कृप्रथाओं को दुर करने के लिए कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न लाभूकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर अनामिका किस्कू ने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को उनके वैवाहिक घर में रहने का अधिकार सुनिश्चित करता है और शारीरिक, मानसिक, यौन, और आर्थिक हिंसा से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। समाज की सोच में बदलाव आया है, जहां महिलाएं अब पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। बल्कि उन्हें प्रगति के प्रमुख चालक के रूप में मान्यता दी जा रही है, जो राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से सिविल जज अनामिका किस्कू, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, पीएलवी सदस्स लक्ष्मी गुन्दवा, बीसी लिपिका राउत, बीपीओ रानो बास्के, बीपीएम जेएसएलपीएस सुरू कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका चन्द्रावती आल्डा, बीएओ मानिक महतो, बीटीएम रतन टोपो, बीपीओ पंकज महतो, वनरक्षी वन अमित कुमार एवं प्रखण्ड व अंचल कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला समूह और लाभुक उपस्थित थे।
इन परिसंपत्तियों का हुआ वितरण,
ब्लोक स्तरीय लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप में प्रथम कैंक लिंकेज के तहत 16 महिला समूहो 76.50 लाख को चेक, दो लाभूकों में फुलो-झानो आर्शिवाद योजना के तहत 25-25 हजार का चेक वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना के तहत 6 बालिकाओं में स्वीकृति पत्र, दो दिव्यांग को व्हील चेयर, पांच लाभुकों में प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र, पांच लाभूकों को जॉब कार्ड, एक लाभूक को ग्रीन राशन कार्ड, दो किसान में बीज वितरण, दो किसानों में केसीसी के तहत 1.59 लाख लोन, तीन लाभूक में सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र, 10 लाभूको को पौधा वितरण, चाल लाभूक में एमसीआर फुटवियरतथा दो लाभूक के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
August 2, 2026 7: 34 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
