कुचाई में पखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक,
केसीसी लाभूको में बैंक पासबुक निर्गत करने की मांग, किसानों
को आर्थिक सहायता और कृषि विकास में मदद मिलेगी,
kuchai कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम द्वारा की गयी। इस बैठक में कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, अग्रणी जिला प्रबंधक वरूण कुमार चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव तथा अन्य प्रखंड स्तरीय विभागीय प्रतिनिधियों आदि उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि ने केसीसी लाभूको को अलग से बैंक पासबुक निर्गत करने किया जाए। इस दौरान केवाईसी करने, केसीसी के आवेदनो पर विचार विमर्श किया गया। वही अग्रणी जिला प्रबंधक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, परियोजना लागत का 95 प्रतिशत वित्तपोषण, 78 हजार रुपये तक सब्सिडी और शून्य प्रसंस्करण शुल्क की जानकारी दी। उन्होंने पीएमएसबीवाइ (20/वर्ष, मृत्यु पर दो लाख, विकलांगता पर एक लाख), पीएमजेजेबीवाइ(436/वर्ष, मृत्यु पर 2 लाख) और एपीवाइ (1000 से 5000 मासिक पेंशन) के प्रति उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया और पंचायत मुखियाओं से ग्रामीणों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि गरीब एवं सीमांत किसान लाभान्वित हो सकें। बैठक के दौरान नये केसीसी ऋण आवेदन सृजित करने, केसीसी ऋण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने पर चर्चा की गई। एलडीएम ने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि विकास में मदद मिलेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम एनडीएम वरूण कुमार चौधरी, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, बीटीएम रमेश तिवेदी, अंचल निरीक्षक महिन्दर लायक, बीपीओ कुन्दन बाजपाई, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, कोडिनेटर बीना बाकिरा आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 9: 23 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
