खरसावां मॉडल स्कूल में युवा कौशल विकास दिवस
पर मना वर्षगांठ, विकास के प्रति सकारात्मक भावनाओं किया व्यक्त,
युवा कौशल विकास दृष्टिकोण का अभिन्न अंग है-जीडी महन्त,
kharsawan
खरसावां मॉडल स्कूल में 15 से 22 जुलाई तक सप्ताह वर्ष चलने वाले विश्व युवा कौशल दिवस पर वेंचर स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य आईटी के वोकेशनल टीचर सतीश सेन प्रधान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ग 6 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी ने अपने-अपने वक्तव्यों द्वारा कौशल विकास के प्रति अपनी सकारात्मक भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय के वरिष्ठ भूगोल शिक्षक जीडी महन्त ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी बदलाव को लेकर आई है, उसी प्रकार आगामी राष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता नीति भी देश के कार्यबल के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी होगी। यह हमारे युवा पीढ़ियों को कौशल प्रदान करने, उन्हें उन्नत बनाने और पुनः कौशल प्रदान करने के तरीकों को नए सिरे से व्याख्या करेगी। उन्होंने फिर आगे कहा जैसे-जैसे हम भविष्य की ओर देखते हैं, एक कुशल, विविध और अनुकूलनशील कार्यबल की आवश्यकता स्पष्ट होती जाती है। युवा कौशल विकास इस दृष्टिकोण का अभिन्न अंग है, जो शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटता है, युवाओं को उनके चुने हुए करियर पथ पर सफल होने के लिए सशक्त बनाता है और बेरोजगारी के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा ये कौशल न केवल उन्हें सिखाने वाले व्यक्तियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए लाभकारी होते हैं। कौशल विकास बेरोजगारी और अल्प-बेरोजगारी को कम कर सकता है, उत्पादकता बढ़ा सकता है और जीवन स्तर में सुधार ला सकता है। वही टूरिज्म एंड मैनेजमेंट शिक्षक प्रभात कुमार महतो, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट शिक्षक विकास चंद्र महतो, कंप्यूटर लैब शिक्षिका बसंती महतो, लैंग्वेज लैब शिक्षिका सुनीता महतो आदि के द्वारा अपने-अपने विषय क्षेत्रों के ऊपर कौशल विकास एवं इसके महत्व के बारे में यथासंभव जानकारियां दिए गए। इस वर्ष का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियतम सिंह, चंदन कुमार महतो, पुष्पा महतो, सुनीता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
September 7, 2026 1: 27 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
