झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी
जांच का दायरा बढ़ाया, विभिन्न व्यक्तियों और संस्थानों को भेजा
नोटिस, झारखंड के 15 लोगों को पूछताछ के लिए किया तलब,
jharkhand झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसीबी ने दिल्ली और हरियाणा में विभिन्न व्यक्तियों और संस्थानों को नोटिस भेजा है। इस मामले में एसीबी ने झारखंड के एक वर्तमान वरिष्ठ अधिकारी सहित 15 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी ने वर्तमान उत्पाद सचिव मनोज कुमार और सेवानिवृत्त उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को भी समन भेजा है। इसके अलावा, विभिन्न जोनों में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों के सीईओ और निदेशकों को भी नोटिस जारी किया गया है। एसीबी ने पहले ही पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह और जेएसबीसीएल के दो पूर्व महाप्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सेक्यूरिटी सर्विस के निदेशकों को भी नोटिस भेजा गया है। एसीबी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है। एजेंसी इस घोटाले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
June 8, 2026 12: 14 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
