कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र जोजोहातु मे बढ़ते कदम एक प्रयास के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु किया कार्यक्रम, बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन है-गजेंद्र
Kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र जोजोहातु गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान के नेतृत्व में बढ़ते कदम एक प्रयास के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मौके पर श्री चौहान ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने तथा उसका विकास करने के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें। जिससे हमारा समाज और आगे बढ़े।शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है। एक सफल में जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। शिक्षा जीवन का आधार होती है, और शिक्षा से ही मनुष्य अपने जीवन मे अग्रसर होता है। सही गलत में अंतर कर सकते हैं। अगर बच्चों को उच्च एवं संस्कारित शिक्षा दी जाए तो बच्चा आगे चल कर अपने परिवार के साथ साथ देश एवं राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही बच्चे आगे बढ़ सकते हैं और देश को विकास के रास्ते तक ले जा सकते है।छात्र अपने जीवन का विकास करें। श्री चौहान ने कहा कि समाज में रहते हुए हम अनुशासन और समाज सेवा करना सीखते हैं। जीवन में सेवा से ही सर्वोच्च अधिकार मिलता है। जीवन में हमेशा अच्छे कार्य करते हुए राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। इस दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का वितरण किया गया।
September 8, 2026 1: 17 am
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
