खरसावां के हरिभंजा में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
लगा शिविर, प्राप्त 178 आवेदनों में से 54 आवेदनों को किया निष्पादित,
जनजातीय समुदाय की पहचान सुदृढ़ करना है-प्रधान माझी
kharsawan धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, खरसावां मुखिया सुनिता तापे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया। इस शिविर में खरसावां-हरिभंजा पंचायत क्षेत्र से कुल 69 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट 54 आवेदनों का निष्पादित किया गया। प्राप्त आवेदनों में जेएसएलपीएस के 3, आपूर्ति विभाग के 19, पशुपलान विभाग के 33, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 9, राजस्व विभाग के 13, मनरेगा के 9, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का 1, आधार कार्ड का 15, अबुआ हेल्थ कार्ड 22, आयुष्मान कार्ड 12, स्वास्थ जांच 12, उधोग विभाग का 2 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 आवेदन मिले। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनजातीय समुदाय की पहचान सुदृढ़ करना। उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजीएसे) को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 30 जून 2025 तक प्रखंड के पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिनके माध्यम से आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, तथा कृषि-सम्बंधित सेवाओं से जुड़ी जानकारी एवं लाभ सीधे ग्रामीणों को प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
August 2, 2026 8: 46 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
