सरायकेला जिला नियोजनालय में आयोजित रोजगार
शिविर के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु 43 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
Seraikella सरायकेला जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने जानकारी दी कि शिविर में चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं एलआईसी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा सिविल असेसमेंट मैनेजर, सिविल सुपरवाइजर, गनमैन, सिक्योरिटी गार्ड तथा बीमा सखी सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 43 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। श्री टोपनो ने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिसकी संपूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होती है। उन्होंने जिले के सभी नौकरीप्रार्थी युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और नियोजन के अवसरों का लाभ उठाएं। इस रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो, वाई.पी. (एमसीसी) रवि प्रकाश सिंह, तथा जिला नियोजनालय के सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित कंपनियों के एचआर प्रबंधकगण भी उपस्थित रहे।
August 2, 2026 7: 02 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
