खरसावां के बुढीतोपा में 16 प्रहर हरि संकिर्त्तन
संर्पन्न, हरि संकिर्त्तन में काफी संख्या में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुढ़ीतोपाु गांव में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी में पारंपरिक विधि विधान के तहत श्री श्री हरि संकीर्तन समिति बुडीतोपा के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर 16 प्रहर हरि संकीर्तन संर्पन्न् हो गई। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं विगत 6 अप्रेल शाम से गंधाधिवास के साथ शुरू हो गई है। वही विगत 7 अप्रेल को कलश स्थापना के साथ राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ था। आगामी 8 अप्रैल को रात्रि जागरण होगा। जबकि आगामी 9 अप्रेल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हो गया। राधा गोविन्द हरि संकीर्तन में बुढ़ीतोपा, पदमपुर, बोड़ड़ा, आमदा, पिडकी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान बुढीतोपा गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। इस हरि संकिर्त्तन में शामिल होकर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वक्तओ ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। इस हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में चांडिल से मानिक नायक, तिरूलडीह सपदा से सेवन पांडे, चांडिल के डुंगरीडीह कालीपदो महतो, पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर राजु दलाई महिला कीर्तन मंडली, ईचागढ़ के बुरुहातु गोपाल दास, झारखंड के सरायकेला के मुंडकाठी से रुद्र प्रताप महतो, चक्रधरपुर हतिया से सुधीर प्रधान आदि संकिर्त्तन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर प्रधान, रंजन प्रधान, सुधांशु प्रधान, अजय प्रधान, रथुलाल प्रधान, दिलीप प्रधान, सुभाष पांडे, सुब्रत प्रधान, रंजन प्रधान, अंजन प्रधान, मनोज प्रधान, अनिल प्रधान आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 11: 24 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
