*राजनगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापामारी; तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त, 40 लीटर अवैध शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया।

छापामारी के क्रम में कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त/नष्ट किया गया।
छापामारी के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गए। सभी नामजद/अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
