Author: Team eDesk

दुगनी मे सड़क दुर्घटना में घायल अरुण मंडल को खरसावां विधायक ने सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, Seraikella सरायकेला के दुगनी मे बीती रात बीपीसीएल पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में हाथिया गांव निवासी अरुण मंडल घायल हो गए । विधायक दशरथ गगराई का काफिला मौके से गुजर रही थी, उन्होंने घायल अरुण मंडल को तत्काल सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया एवं घायल को तत्काल उपचार देने के लिए सदर अस्पताल के प्रबंधन एवं चिकित्सकों से बातचीत की । बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया। श्री मंडल हाथिया गांव के निवासी हैं।

Read More

चक्रधरपुर के विधायक प्रतिनिधि को लगी गोली जबड़े में फंसी, रेकी कर अपराधी ने मारी गोली, Jamshedpur चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर गुरुवार रात शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में जानलेवा हमला हुआ. बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल के सामने खाऊ गली में अज्ञात अपराधियों ने समरेश सिंह को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे समरेश सिंह अपने दोस्तों के साथ गोरखा जीप…

Read More

इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति’ द्वारा आगामी 15 जुलाई राज्य स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान, Jamshedpur स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अंगीभूत महाविद्यालय में चल रहे 12वीं कक्षा के स्थानांतरण के निर्देश के पश्चात इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। विगत 8 जुलाई हमारा एक प्रतिनिधिमंडल माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आए हुए झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन से मिला, उनका छात्रों से व्यवहार अत्यंत निंदनीय है, एवं झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी जवाबदेही बनती थी कि वे स्पष्ट जानकारी देते, लेकिन महज आश्वासन के साथ की ‘चिंता मत करो’…

Read More

राज्य में भारी वर्षा के कारण बिगड़े हालात, मंत्री ने बुलाई आपात बैठक Ranchi राज्य के विभिन्न हिस्सों में विगत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जलजमाव, आवागमन में बाधा और मकानों तथा फसलों को नुकसान जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने आपदा प्रबंधन विभाग की एक आपात बैठक बुलाई है जो कल 11 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे आयोजित की जाएगी इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है राज्य सरकार ने जनता से अपील की…

Read More

झारखंड की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय टीम में चयन Jharkhand झारखंड राज्य की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन हुआ है। यह कैंप 14 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक बैंगलुरू में आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ियों में रजनी केरकेट्टा, बिनीमा धान, संजना होरो, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, निराली कुजूर और रोशनी आईड शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह झारखंड के लिए गर्व की बात है और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य…

Read More

राजनगर के श्यामसुंदरपुर में रथ मेला के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, लक्ष्य तय कर खेलें, सफलता मिलेगी-गणेश महाली Rajnagar राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेरमा पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदरपुर में रथ मेला के अवसर पर खेरवाड़ मार्शल क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि श्यामसुंदरपुर रथ मेला ऐतिहासिक मेला है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यदि पूरी समर्पण के साथ खेलें तो निश्चित ही जीवन में सफलता उनकी कदम चूमेगी। उन्होंने खिलाड़ियों…

Read More

रांची के लापुंग मे दलित जागो – संविधान बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित* Ranchi रांची के लापुंग प्रखंड में आयोजित ‘दलित जागो – संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए और सभी ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान…

Read More

कुचाई बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका सड़क दुर्घटना मे घायल, Kuchai कुचाई बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला पर्यवेक्षिका का इलाज जमशेदपुर के TMH अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुचाई में आंगनवाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक बाइक पर सवार हो कर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित हो कर बेलमती जोंको की बाइक से जा टकराया। इस दुर्घटना में…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, Ranchi रांची में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेशी धर्म के दबाव में पेसा कानून को लागू नहीं कर रही है। रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से पारंपरिक व्यवस्थाओं को मानने वाले लोग ग्राम प्रधान बनेंगे और ग्राम समिति के जरिए गांवों का विकास होगा।…

Read More

रांची मे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 31 मांगें Ranchi केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र के सामने 31 प्रमुख मांगें रखीं। *सीएम सोरेन की मांगें* – कोल कंपनियों पर बकाया 1.40 लाख करोड़ रुपये शीघ्र दिलवाया जाए। – सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान। – 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता देने वाली मंईयां सम्मान योजना को समर्थन देने…

Read More