Author: Team eDesk

आदित्यपुर के प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न, 70 फीट उंचे पंडाल में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक Seraikella आदित्यपुर-01 स्थित एम टाइप मैदान में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले भव्य दुर्गा पूजा समारोह की तैयारी का श्रीगणेश हो गया है. मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह पूजा पंडाल न सिर्फ क्षेत्र में खास पहचान रखता है, बल्कि लौहनगरी के प्रमुख आकर्षणों में भी शुमार होता है. राजस्थान के महलों और ग्रामीण संस्कृति की झलक इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण राजस्थान के उदयपुर स्थित महलों…

Read More

सरायकेला के तबलापुर में सब्जी खेती मे प्लास्टिक जाली में फंसा मिला 6 फीट का अजगर, Seraikella सरायकेला प्रखंड की तबलापुर गांव में सब्जी लगाने के लिए घेराबंद करने वाले प्लास्टिक जाली में 6 फीट का फंसा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने अजगर को देखते ही स्नेक कैचर राजा बारीक को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर स्नेक कैचर पहुंचे और अजगर को प्लास्टिक के जाल से मुक्त किया। अजगर को देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Read More

खरसावां में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण पर बीआरपी, सीआरपी व रसोईया-सह-सहायिका का प्रशिक्षण, बच्चों को समय पर पौष्टिक और संतुलित भोजन देना अनिवार्य है-बीईईओ kharsawan स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बीआरपी, सीआरपी व रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि बच्चों के भोजन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेन्यू के अनुसार सभी बच्चों को समय पर पौष्टिक…

Read More

कुचाई के तोरंगडीह में शिव भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ 40 नव कांवड़ियों का जत्था kuchai कुचाई प्रखंड के तोरंगडीह गांव से मंगलवार को 40 नव कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए निकला। शिव भक्तों ने सबसे पहले कुचाई के तोरंगडीह गांव के शिवालय में माथा टेक कर इलाके की खुशहाली की कामना किया। श्रद्धालु कांवर लेकर पारंपरिक गीत-संगीत और जयकारों के बीच गांव के शिव मंदिर परिसर से यात्रा पर निकले। जत्था रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़े की धुन पर स्वजनों एवं साथियों ने…

Read More

खरसावां सडक दुर्घटना पर दो की मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद, उपायुक्त के निर्देश पर खरसावां पहुचे सिविल सर्जन, किसी भी हालत में अस्पताल में रहेगे चिकित्सक-सीएस kharsawan खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में चिकित्सक की लापरवाही से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति और खरसावां अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक हमेशा नदारद रहने के शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन की नीद नही खुली। विगत रविवार को खरसावां-आमदा मार्ग के बोडडा में हुई सडक दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है। जिसके बाद मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह…

Read More

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में यूएफसी चांडिल ने अर्बन सिटी सीतारामपुर किया पराजित अर्जुना एकेडमी खरसावां ने रीडिंग एफसी से रौद्वा kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के मंगलवार को खेले गए पहले मैच में यूनाइटेड एफ सी चांडिल ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को 1-0 पराजित किया। मैच शुरु होने के मात्र 5 वें मिनट में यूनाइटेड एफ सी चांडिल के स्कोरर राजू हेंब्रम के डी एरिया के बाहर से लगाए गए कीक को सीतारामपुर के गोलकीपर रोकने…

Read More

कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक, विकास योजनाओं का बिंदुवार की गई समीक्षा, अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश, kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय…

Read More

कूचाई स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत हुई कार्यशाला, पंचायती राज पदाधिकारियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ kuchai कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर से आईईसी एवं एसएलडब्लूएम सीयूएम-सी के जिला समन्वयक के द्वारा प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मापदंडों, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं आवश्यक तैयारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छता की सतत निगरानी, जन-सहभागिता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, साफ-सफाई की स्थिति, जन-जागरूकता अभियानों आदि…

Read More

सरायकेला मे पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण प्रारंभ, Seraikella सरायकेला । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण प्रारंभ हुई । कार्यक्रम का अग्रणी जिला प्रबंधक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती एवं बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अब सभी को अपना स्वरोजगार करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा । संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोबिंद कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रोपदी महतो उपस्थित थे।

Read More

चाईबासा में आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई सांसद जोबा माझी Chaibasa चाईबासा में आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई सांसद जोबा माझी सांसद जोबा माझी मंगलवार को जिला परिषद के डाक बंगला स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनता दरबार आयोजित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सांसद से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। टोंटो के जिला परिषद सदस्य राज तुबिद ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद को आवेदन सौंप समाधान की मांग की। वहीं अन्य लोग भी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो…

Read More