खरसावां में पेसा कानून में ग्राम सभा के अधिकार एवं
जिम्मेदारी विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संर्पन्न, ग्रामीण स्तर पर
पेसा कानून को जमीनों स्तर पर क्रियान्वयन कराना उदेश्य,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में पेसा कानून और ग्राम सभा के अधिकारों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संर्पन्न हो गई। इस प्रशिक्षण शिविर में खंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, मुखियागण, वार्ड सदस्य, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेसा कानून के प्रावधानों, ग्रामसभा की शक्तियों, अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्रामसभा किस प्रकार स्थानीय प्रशासन एवं विकास कार्यों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इस समापन समारोह में मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पेसा कानून से अवगत कराना एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उन्हें सक्षम बनाना है, ताकि गांवों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सहभागिता के साथ विकास कार्यों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर प्रतिभागियों को व्यवहारिक उदाहरणों एवं समूह चर्चा के माध्यम से पेसा कानून के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया तथा भविष्य में ग्रामसभाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी सहित ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, मुखियागण, वार्ड सदस्य, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
