Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग 2026: यूथ क्लब खामरडीह की शानदार जीत, एंजेल एफसी को 6-1 से हराकर सुपर-5 की उम्मीद बरकरार
- कुचाई के रूगुडीह में 45 किसानों में निःशुल्क उड़द बीज का वितरण, किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए गए और किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करे-राजेश कुमार
- खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुजनों को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित, माता आकर्षिणी देवी की दरबार में जलाए दीप
- खरसावां विधायक के निर्देश पर कुचाई की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिलेगी राहत,
- सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद
- प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण…* *कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: नारायणबेड़ा को हराकर मातकमडीह एसएफसी सुपर-5 में, सुखराम सोरेन की हैट्रिक से 5-1 की शानदार जीत
- आसंगी बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कर लौटा*
Author: Team eDesk
स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर मे उमड़ी भीड, डॉक्टर एवं नर्स को किया सम्मानित Adityapur आदित्यपुर। स्व. प्रवीण सिंह की पुण्यस्मृति में रविवार को आदित्यपुर के मां भगवती अपार्टमेंट में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर किया। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह ने जीवनभर गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की सेवा की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान एक यज्ञ है” और यही उनके लिए सच्ची…
सरायकेला सिविल कोर्ट में पारा लीगल वॉलंटियर्स के लिए ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण सत्र आयोजित, पैरा लीगल वालंटियर्स समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचने में अहम भूमिका निभाते है-रामाशंकर सिंह Seraikella सरायकेला जिला के पारा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के लिए एक ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण सत्र का आयोजन सिविल कोर्ट, सरायकेला में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला ने की। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण तथा DLSA, सरायकेला के सचिव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान NALSA (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा शुरू की गई…
5 अगस्त को जिले के जिला परिषद सहित पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे धरना प्रदर्शन, Seraikella सरायकेला। 15वें वित्त आयोग की राशि और सम्मान सहित अन्य मांगों को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आगामी 5 अगस्त को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन सरायकेला में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी ने एक स्वर में अपने सम्मान और प्रस्तावित राशि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की…
4 अगस्त अंतिम श्रावणी को प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में 49वां भंडारा तैयारीयां पूरी Seraikella सरायकेला: प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर सरायकेला में प्रत्येक वर्ष की भांति 4 अगस्त अंतिम श्रावणी सोमवारी के उपलक्ष्य में प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में 49वें वार्षिक सार्वजनिक विशाल भंडारे की तैयारियां पुरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के मनोज कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि बाबा बुद्धेश्वर नाथ का मंदिर काफी पुराना सालों भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है बाबा के दर्शन से ही भक्तों के मनों की मुराद…
चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा क्षेत्र के करमपदा रेंगडा में नक्सलियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को किया क्षतिग्रस्त, घटना आज सुबह करीब 615 की है जहां करमपदा – रंगरा रेलखंड की है घटना ट्रेनों का परिचालन ठप, Chakdharpur उड़ीसा के रॉक्सी और रेंगड़ा स्टेशन के बीच नक्सलियों ने बीती रात रेल पटरी को विस्फोट कर नुकसान पहुंचाया है. इस घटना के बाद से इस रेल खंड पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. घटना नक्सलियों द्वारा घोषित 24 घंटे के भारत बंद के ठीक बाद हुई. इसका उद्देश्य सरकार और आम जनता के बीच भय और अस्थिरता…
कुचाई के सिकरम्बा के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में चला सर्च अभियान, नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगल मे छिपाकर रखे गये बम बरामद कर किया विनिष्ट, Kuchai सरायकेला-खरसावॉ जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है। जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं एसएसबी का एक संयुक्त अभियान का…
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा गोविंदपुर पंचायत में लगा वित्तीय समावेशन शिविर, Seraikella सरायकेला – केंद्र सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को वित्तीय समावेशन एवं सुरक्षा योजनाओं को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में देशव्यापी अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा ग्राम पंचायत गोविंदपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा के शाखा प्रबंधक लक्ष्मी साहू , LDM- Barun चौधरी और FLC श्रीमती केशवती महतो द्वारा इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने , खाता खोलने और सामाजिक…
गम्हरिया सीएचसी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा, अधूरी बाउंड्री वॉल पर जताई नाराजगी, निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के दिए गए निर्देश, Seraikella उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने आज गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, ब्लड जांच केंद्र, ऑपरेशन थिएटर, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड तथा मेडिसिन विभाग सहित सभी प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित…
जिले मे चार वर्ष से अधिक पुराने मामलों की हुई समीक्षा, पुलिस अधीक्षक ने दिए निष्पादन के निर्देश, Seraikella सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की गंभीर समीक्षा की। यह समीक्षा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई। समीक्षा का मुख्य फोकस जिले के चार वर्ष से अधिक समय से लंबित कांडों पर था। बैठक में संबंधित सभी अनुसंधानकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अविलंब इन लंबित मामलों का निष्पादन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के शीघ्र निष्पादन से पुलिस की…
विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सरायकेला न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक, Seraikella सरायकेला मे आगामी 30 अगस्त 2025 को आयोजित होने जा रही विशेष लोक अदालत तथा 13 सितम्बर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सरायकेला न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह आयोजन माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार तथा श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावाँ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस विशेष बैठक में NI Act (Cheque Bounce Cases), MACT, Land Revenue Matters…