Author: Team eDesk

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डीडीसी ने बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला का किया निरीक्षण। Seraikella सरायकेला। सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे लेकर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार के साथ बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल के मुख्य मंच और दर्शक दीर्घा का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहे रंग रोगन कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ससमय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य संपन्न कराने के आवश्यक…

Read More

दिल्ली से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, समर्थको का उमडा सैलाब, Rachi झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम दिल्ली से रांची पहुंच गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन विशेष विमान से दिवंगत गुरुजी के पार्थिव शरीर को लेकर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर लाया गया। यहां आम से लेकर खास तक, पार्टी कार्यकर्ता से लेकर तमाम नेता और गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राज्यभर से लोग अंतिम दर्शन के लिए रांची…

Read More

जनता के प्रति अटूट समर्पण रखने वाले नेता थे शिबू सोरेन -जोबा माझी Chakradharpur चक्रधरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड अलग राज्य की लंबी लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारी नेता शिबू सोरेन के निधन पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद ने अपने शाेक संदेश में कहा कि झारखण्ड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी के निधन‌ से झारखण्ड में मानों एक युग का अंत हो गया। आज हमने गुरुजी के रूप में एक ज़मीनी नेता जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और आदिवासी…

Read More

शिबू सोरेन के संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का सपना पूरा हुआ : जगत माझी Chakradharpur चक्रधरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन को मनोहरपुर से झामुमो विधायक जगत माझी ने झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधायक जगत माझी ने अपनी संवदेना प्रकट करते हुए कहा शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य और अन्याय के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था। उनके संघर्ष के कारण ही अलग राज्य का सपना पूरा हो सका। कहा कि शिबू सोरेन हमेशा समाज की उन्नति और बेहतरी की सोच रखते थे। उनके योगदान को झारखंड कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा 2024…

Read More

कुचाई में आदिवासी सामाजिक मंच की बैठक, विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित kuchai कुचाई के मानकी मुंडा सभागार में सोमवार को आदिवासी सामाजिक मंच की एक बैठक बर्षा रानी बांकिरा की अध्यक्षता की गई। इस बैठक में आगामी 9 अगस्त 2025 को कुचाई में मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई। साथ ही आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयारी पर चर्चा किया। मौके पर श्रीमति बाकिरा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले…

Read More

खरसावां-कुचाई में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक हेतु शिवभक्तों की उमड़ी भीड, हर-हर महादेव के लगे जयकारे से शिवालयों को गुंजायमान kharsawan खरसावां-कुचाई में सावन की अंतिम सोमवारी पर विभिन्न्ा शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी उमड़ी भीड पड़ी। खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर, बडाबाम्बों हुडीबाबा शिव मंदिर, सहित खरसावां, कुचाई, आमदा, बडाबाम्बों के शिवालयों में की भीड़ जलाभिषेक हेतु दिनभर उमड़ती रही। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिवोलग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्त हर-हर भोले, बोलबम के नारे से शिवालयों को गुंजायमान कर रहे…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन राज्य और राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति-अर्जुन मुंडा kharsawan झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन को राज्य और राष्ट्र दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की,। उन्हें वंचितों के लिए एक अथक आवाज और एक अलग राज्य की लड़ाई में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में याद किया। श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सोरेन के नेतृत्व और आदिवासियों तथा वंचितों…

Read More

आरसेटी में लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल)प्रशिक्षणर्थी को मिला प्रशिक्षण, Seraikella पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 दिवसीय लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल)दीदी किचेन का प्रशिक्षण का समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे इंडियन बैंक के मैनेजर श्री दीपक तमसोय ने बताया कि स्वरोजगार करने के लिए ऋण की जरूरत होगी तो बैंक में जरूर आए और अपना स्वरोजगार करे संस्थान के निदेशक ने बताया कि आप सभी लोग अपना अपना प्रखण्ड में स्टॉल खोल का अपना स्वरोजगार करे। मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविन्द कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत…

Read More

कोलाबीरा बस्ती में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नवंबर में; 3 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ। Seraikella सरायकेला। कोलाबीरा बस्ती में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसकी स्थापना को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है। इसे लेकर शिवसेना बजरंग अखाड़ा प्रमुख जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की अध्यक्षता में ग्राम वासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। जानकारी देते हुए शंभू मंडल ने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गिरि गोवर्धन से पुजारी…

Read More

गणित व विज्ञान विषय को सरल बनाने पर जोर, कई यूनिवर्सिटी में इस संबंध में दे चुके हैं प्रेजेंटेशन, विद्यार्थियों में मैथ और साइंस फोबिया खत्म करने के लिए शोध में जुटे हैं सरायकेला के अमर्त्यशेखर, Seraikella सरायकेला। कहते हैं कि होनहार वीरवान के होत चिकने पात और मन में ठान लो तो हर मुश्किल मुमकिन है नहीं तो सब असंभव ही असंभव है। कुछ ऐसा ही साबित कर रहे हैं सरायकेला के युवा शोधकार अमर्त्यशेखर दुबे। एक साधारण परिवार से आने वाले अमर्त्य शेखर दुबे राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार), भुवनेश्वर ओडीशा से…

Read More