Author: Team eDesk

खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान अधिप्राप्ति की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक, Seraikella खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने हेतु उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के पंजीकरण एवं सत्यापन, लैंपस संचालन, अधिप्राप्ति प्रक्रिया, निरीक्षण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान पाया कि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कृषि पंजीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है।…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, Seraikella समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती–साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-केवाईसी, डीलर टैगिंग–रीटैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 हेतु परीक्षा केंद्र चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा हेतु 42 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु 30 परीक्षा केंद्रों के प्रस्ताव का जिला स्तर पर अनुमोदन* Seraikella समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 की माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन से संबंधित झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के आलोक में आवश्यक मापदंडों की समीक्षा…

Read More

10 दिसंबर, बुधवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में आयोजित होगा रोजगार मेला, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर एवं चाईबासा में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन Seraikella जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियों की होगी सहभागिता 18 से 45 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सेवा एवं अन्य लाभ उपलब्ध सरायकेला-खरसावां : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में…

Read More

बढ़ती ठंड से राहत हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित, Seraikella kharsawan सरायकेला–खरसावाँ : जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों, तथा भीड़–भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ठंड से प्रभावित नागरिकों को प्रभावी राहत मिल सके। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया…

Read More

गम्हरिया के हरदोला में खरकई नदी पर 12.54 करोड़ की लागत बनेगा पुल, विधायक ने किया शिलान्यास, पुल के निर्माण से निश्चित रूप से कनेक्टिविटी बेहतर होती है-गागराई Gamhariya खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर लगभग 12.54 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि पुल के निर्माण से निश्चित रूप से कनेक्टिविटी बेहतर होती है, क्योंकि वे नदियों, घाटियों, या अन्य बाधाओं के ऊपर से आवागमन को आसान…

Read More

झारखंड विस के शून्यकाल में विधायक ने उठाया खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा, आठ करोड़ की खरसावां जलापूर्ति योजना पांच वर्षों से अधूरी, पानी के उम्मीद की आस मे 18 मोहल्ले में 1726 परिवार, Kharsawan झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां में 8 करोड़ की लागत बनने वाले खरसावां जलापूर्ति योजना का मुद्दा पुनः उठाते हुए कहा कि खरसावां जलापूर्ति योजना को विगत 5 वर्षों में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है। आठ करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना के प्रति विभागीय उदासीनता से लगभग सात हजार आबादी को समुचित पेयजल की…

Read More

नीमडीह स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए विधायक, बच्चे लगन के साथ करें पढ़ाई लक्ष्य मिलना तय : सविता महतो Nimdih चांडिल (बिद्युत महतो) नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल परिसर में सोमवार को 10 एनुअल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने बच्चों बच्चियों की उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए कहा कि बच्चे लगन के साथ पढ़ाई करे लक्ष्य मिलना तय है। विधायक ने कहा राज्य सरकार बच्चे बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए…

Read More

सीनी मे स्वर्गीय जगन्नाथ नापित के प्रथम पुण्य पर रक्तदान शिविर, Seraikella स्वर्गीय जगन्नाथ नापित के प्रथम पुण्य तिथि जगन्नाथ ड्रग्सटोर सीनी एवं रक्तदान समूह सीनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था रक्तदान शिविर शुभारंभ दीप प्रज्वलित और स्वर्गीय जगन्नाथ नापित को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया । स्वर्गीय जगन्नाथ नापित एक रेलवे कर्मचारी के साथ साथ एक सामाजिक अच्छे आयुर्वेद जानकार व्यक्ति थे जिसमें कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहीत किया जिसमें 10 महिला रक्त वीरांगनाओं ने भी रक्तदान किया रक्त दाताओं को कंबल और हेलमेट उपहार दिए गए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर…

Read More

सरायकेला के दुगनी पुलिस लाइन में 6,23 लाख की लागत से बनने वाली जलमिनर का शिलान्यास, Seraikella सरायकेला ।दुगनी स्थित पुलिस लाइन केंद्र में 6,23,800.00 की लागत से बनने वाली जलमिनर का शिलान्यास हुआ। मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद सदस्य गम्हरिया शंभू मंडल ने शिलापट खोलकर तथा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कहा कि केंद्र के अंदर जो भी समस्याएं हैं, उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की पुलिस केंद्र की…

Read More