Author: Team eDesk

नगर निकाय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, सरायकेला नगर पंचायत 74.86% के साथ सबसे आगे Seraikella  सरायकेला-खरसावां। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 05:00 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सूचना भवन, सरायकेला खरसावां के मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 05 बजे तक सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत, सरायकेला में दर्ज किया गया। 05:00 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा – ▪️ नगर निगम आदित्यपुर – 56.06% ▪️ नगर पंचायत, सरायकेला…

Read More

ट्रक की रोशनी से चौंधिया कर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल। Seraikella  ​सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत ​सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप रविवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 19 वर्षीय डेनियल कालुंडिया, अरब हेंब्रम और अशोक तिर्की के रूप में हुई है। तीनों तितिरबिला के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। जैसे ही वे…

Read More

सारंडा में बसे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: जोबा माझी -मर्चिगाड़ा में वनाधिकार विजय दिवस समारोह आयोजित, सांसद जोबा माझी रही उपस्थित, Kiriburu किरीबुरू: सारंडा के बीहड़ में बसे मर्चिगाड़ा में रविवार को वनाधिकार विजय दिवस सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर सांसद ने शक्ति स्थल पर जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी सहित आंदोलनकारियों को पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि दी। मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा जंगल में बसे लोगों को जल, जंगल, जमीन…

Read More

*काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दल हुए रवाना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच कार्य का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण वातावरण मे मतदान सम्पन्न कराने के निमित्त दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…* *निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें मतदाता- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला-खरसावां* Seraikella  नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मतदान कार्य हेतु प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को आज काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला स्थित डिस्पैच सेंटर से विधिवत् डिस्पैच किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत द्वारा संयुक्त रूप से डिस्पैच सेंटर…

Read More

ग्राम सभा मंच का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘पारंपरिक ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां’,सनातन सिंह कुंटिया बने अध्यक्ष, Kuchai  सरायकेला-खरसावां जिले में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कुचाई के मुंडा-मानकी भवन मे ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां का जिला स्तरीय पुनर्गठन एवं पुनः नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानसिंह मुंडा ने की, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पारंपरिक ग्राम सभा के सदस्य एवं गणमान्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम बदलकर अब ‘पारंपरिक ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां’ करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ…

Read More

कुचाई के मरांगहातु में पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई वार्षिक ग्राम पूजा, ग्राम की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना, kuchai  कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीण ने ग्राम की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से नौ प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना की गई। ग्राम परंपरा के अनुसार प्रथम देशाउली, द्वितीय बा जायार, तृतीय जिलुदीरी, चतुर्थ हतू उतर, पंचम जादुरपाड़िया, छठा रगड़, सातवां हतु डाइन, आठवां पुंडीदिरी तथा नवां बंदा स्थल पर सामूहिक रूप से पूजा संपन्न हुई। देशाउली में भरत सोय…

Read More

गोरखपुर में सरायकेला छऊ की गूंज, पुरवाई लोक कला उत्सव के पहले दिन झारखंड के कलाकारों ने बांधा समां, Seraikella  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 21 व 22 फरवरी को आयोजित ‘पुरवाई लोक कला उत्सव’ के प्रथम दिन सरायकेला छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन पुरवाई कला, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में सरायकेला छऊ दल ने करीब एक घंटे तक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कलाकारों ने ‘हर-पार्वती’,…

Read More

नगर निकाय चुनाव से पूर्व पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Seraikella  सरायकेला: नगर निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुकेश लुनायत (पुलिस अधीक्षक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सारायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदान के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरतने, किसी भी प्रकार…

Read More

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में फ्लैग मार्च, 200 से अधिक पुलिसकर्मी रहे शामिल Seraikella  सरायकेला: नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिला मुख्यालय सरायकेला में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। सारायकेला-खरसावां जिला पुलिस के नेतृत्व में यह मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंची। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए आम नागरिकों…

Read More

राजनगर के कोलाबाडिया में मना अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, उड़िया छात्र-छात्राओं मे मधुबनवध’ पुस्तक एवं कलम का वितरण,भाषा मानव जीवन का है आधार-सुशील षांडगी Rajnagar  राजनगर के कोलाबाडिया गांव में उत्कल सम्मेलनी राजनगर प्रखंड समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार राउत ने की। कार्यक्रम में जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, विनोद राउत, घासीराम महतो, परेश महतो एवं उड़िया भाषा शिक्षिका मेनका राउत उपस्थिति मे उड़िया भाषा के छात्र-छात्राओं के बीच ‘मधुबनवध’ पुस्तक एवं कलम का वितरण किया गया। मौके पर श्री षाड़ंगी ने कहा कि भाषा मानव जीवन का…

Read More