Author: Team eDesk

रंगों से नहीं, दिल से होली खेलिए : हेमसागर प्रधान अर्जुन पुस्तकालय मुरुप में विद्यार्थियों को हर्बल रंग भेंट कर दिया संदेश Seraikella  सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव स्थित अर्जुन पुस्तकालय मुरुप में होली पर्व के अवसर पर एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों के बीच अबीर एवं गुलाब के हर्बल रंग वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ाव और आपसी भाईचारे का उत्सव है। उन्होंने कहा, “रंगों…

Read More

सरायकेला थाना से 100 फीट दूर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार, होली की तैयारियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को बनाया निशाना Seraikella  सरायकेला थाना से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा नगर होली के आगमन की तैयारियों में व्यस्त था। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय…

Read More

गृह रक्षक बहाली को लेकर शारीरिक व लिखित परीक्षा की तिथि जारी, 17 मार्च से होगी शुरुआत Seraikella  सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, सरायकेला-खरसावां (सामान्य शाखा) द्वारा निर्गत आम सूचना के आलोक में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी अंतर्गत विज्ञापन सं०–01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सभी योग्य अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 5:00 बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip)…

Read More

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, सरायकेला के विकास मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन, Seraikella  सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मनोज चौधरी ने जनता का आशीर्वाद लेने उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की अनमोल संस्कृति और परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरायकेला की पहचान माने जाने…

Read More

होली से पहले चांडिल क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त Chandil  चांडिल: आगामी होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मद्य निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में 2 मार्च 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्गु के समीप चाकुलिया एवं भदौड़ीह गांव में कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट…

Read More

धनबाद के मैथन डैम के सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 में खरसावां के कलाकारों ने छऊ नृत्य में बिखरा जलवा शिकारी व माया बंधन नृत्य पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, Kharsawan  डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म झारखंड सरकार टाइम्स आफ इंडिया एवं डी वी सी के संयुक्त तत्वाधान में धनबाद के मैथन डैम में आयोजित तीन दिवसीय मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 के कल अंतिम दिन खरसावां छऊ नृत्य की घूम रही। खरसावां के कलाकारों ने धनबाद के लोगों को झारखंड की संस्कृति और परंपराओं से रू-ब-रू कराया। झारखंड के जनजातीय समुदायों में प्रसिद्व शिकारी नृत्य है। अपनी कला का भव्य प्रदर्शन किया। पूजा परम्परा पर आधारित…

Read More

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी क्षेत्र स्थित रायसिंदरी में पारंपरिक तरीके से मना 15 वां वनाधिकार पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस, जंगल के वास्तविक संरक्षक आदिवासी ही हैं-कालीचरण मुंडा kuchai  कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी क्षेत्र स्थित रायसिंदरी मौजा में वन कानून के तहत पारंपरिक तरीके 15वां वनाधिकार पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस मनाया गया। पारंपरिक नृत्य और गीत के तहत ग्रामीण पाहन सागर गागराई द्वारा सिरमारेन सिंगी वोंगा, आतेरेन आते ऐगा, ग्राम-देशैली, वन देवता एवं नागे-चाण्डियों को तीन सीम देकर विधिवत पूजा-पाठ किया। पूजा के उपरांत रायसिंदरी खेल मैदान में ग्रामीण मुण्डा गोपाल सिंह मुण्डा की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई, जबकि संचालन दामु…

Read More

खरसावां में सीएनजी गैस की अनुपलब्धता पर चालकों ने सौंपा ज्ञापंन, पेट्रोल पंप में सीएनजी सुविधा की मांग, Kharsawan  खरसावां क्षेत्र में सीएनजी गैस की अनुपलब्धता को लेकर स्थानीय ब्छळ वाहन चालकों ने प्रबंधन के नाम आवेदन सौंपकर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि सरायकेला से खरसावां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा पिछले दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि सीएनजी नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी गाड़ियों में गैस भरवाने…

Read More

खरसावां में क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 संर्पन्न्ा, केसीएम ट्रेडर्स को पराजित कर हाईबुरू सीएनटी एक्स बना चैम्पियन, उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है-सोनाराम बोदरा Kharsawan  खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में केपीएल मैनेजमेंट कमिटि खरसावां के द्वारा आईपीएल की तर्ज पर आयोजित खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न्ा हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केसीएम ट्रेडर्स को पराजित कर हाईबुरू सीएनटी एक्स चैम्पियन बना। इस क्रिकेट प्रीमियर लीग में कई टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइलन मैच का शुभआरंभ जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, खरसावां पंचायत के मुखिया सुनिता तापे ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त…

Read More

खरसावां में 8वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 312 विद्यार्थियों में से 300 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 12 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित kharsawan  झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खरसावां स्थित परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र पर खरसावां प्रखंड के कुल आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरसावां, उर्दू मध्य विद्यालय बेहरासाई खरसावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दित्यसाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदर्श खरसावां, ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल खरसावां, समर्थ विद्यालय खरसावां तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह शामिल हैं।…

Read More