खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने धूमधाम
से मनाया शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह, शिक्षक का
महत्व हमारे समाज में सर्वाेच्च हैं- मुस्ताक अहमद,
kharsawan
खरसावां मॉडल स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में मॉडल स्कूल खरसावां के मैट्रिक, इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस के प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों को पारंपरिक रूप से विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात् भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिकृति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज खरसावां के प्रिंसिपल मो० मुस्ताक अहमद ने कहा कि शिक्षक के बिना शिक्षा अधूरा है। माता-पिता ने घर-गृहस्थी का संस्कार देते हैं, अंगुली पकड़कर चलना सीखाते हैं परंतु वहीं शिक्षक ने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आध्यात्मिकता की संपूर्ण ज्ञान देने का प्रयास करते हैं। जिससे हमारा समाज और देश को आगे बढ़ाने का काम शिक्षक के द्वारा ही होता है, इसलिए शिक्षक का महत्व हमारे समाज में सर्वाेच्च है।

अतिथियों एवं सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए अंत में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध यथा शिक्षक और छात्र का संबंध कभी अंत नहीं होता है, जब तक जीवन है, तब तक शिक्षक की हर बातें छात्रों को अंतिम सांस तक याद रहता है, और उन्हीं के मार्गदर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करके आगे बढ़ता है।

इस समारोह में 2025 के मैट्रिक टॉपर्स मंटू महतो, अमित कुमार महतो और खुशी हेंब्रम। इंटरमीडिएट साइंस के टॉपर्स यशस्वी प्रियगुणा, गुनगुन पति, चांदनी मोहंती। कॉमर्स के टॉपर्स प्रियांशु साहू, देवनाथ सतपति और राहुल नायक। आर्ट्स के टॉपर्स तनुश्री नायक, प्रीति हेंब्रम और सागर कोल को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्र, शशिबाला बागे, जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, सुनीता महतो, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, बसंती महतो, चूड़ामणि महतो, सुष्मिता कुमारी महतो, प्रतिभा पति, सुजाता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि उपस्थित थे।
