खरसावां मे 41 कराटेकारो की कराटे ग्रेडिग प्रतियोगिता संपन्न, शारीरिक, किहोन काता, कुमीते,और मौखिक परीक्षा ली गई,
Kharsawan
खरसावां के आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक भवन में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया झारखंड सरायकेला खरसावां के तहत कराटे प्रशिक्षणार्थियों की कराटे ग्रेडिग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें निम्न विषयों शारीरिक परीक्षा, किहोन (बेसिक परीक्षा) ,काता,कुमीते,और मौखिक परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में विशेष रूप से चाईबासा से आए प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह एवं खरसावां के सेंसाई मान सिंह बानरा द्वारा परीक्षा ली गई एवं ग्रेडिंग किया गया। इस परीक्षा में कुल 41 कराटेकार प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष महादेव मिंज, बाबूराम सोय सचिव, बंदू बांकिरा कोषाध्यक्ष , सुकुराम बुडिउली, नरेंद्र सिजुई, टाटाराम सामड, जवाहरलाल माहली, खेला मुर्मू आदि उपस्थित थे।
