खरसावां के उदालखाम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,
सानवी को पराजित कर जेबीभीएनएल ने किया जीत का आगाज,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उदालखाम फुटबॉल मैदान में करमा एवं इंद्र के शुभअवसर पर नव युवक संघ उदालखाम के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभआरभं विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल को कीक मारकर किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच में सानवी एफसी को 1-0 से पराजित कर जेबीभीएनएल की टीम ने जीत का आगाज किया। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 64 फुटबॉल टीम भाग ले रही है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खेल से युवकों को अनुशासन रूपी सीख मिलती है। साथ ही नवयुवको को रचानात्मक दिशा मिलती है। गांव के परिवेष से लेकर वैष्विक स्तर पर झारखण्ड की खेल प्रतिभा की धूम है। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 90 हजार, उपविजेता टीम को 60 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाले टीम को 30 हजार तथा चौथा, पांचवो एवं छठा पुरस्कार 13-13 हजार रखा गया है। वही प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज एवं बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार भी रखा गया है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख अमित केशरी, विस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, प्रखंड अध्यक्ष अरूण जामुदा, छात्र मोर्चा जिला सचिव दशरथ महतो, सुरेश महांती, पिंटू महतो, मुन्ना महांती, साधुचरण सोय, यशवंत प्रधान, समेत अन्य लोग मौजूद थे।
September 7, 2026 12: 58 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
