तिरूलडीह व नीमडीह में ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Chandil
चांडिल (Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के तिरूलडीह व नीमडीह थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।शांति समिति की बैठक में आगामी 05 सितंबर 2025 को होने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर तिरुलडीह एवं चौड़ा अंजुमन कमिटि के लोग शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने पर सहमत हुए। वहीं नीमडीह थाना परिसर में भी करम पर्व व ईद मिलादुन्नबी को लेकर कमेटी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पर्व को मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी एवं कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
