खरसावां में जिला फुटबॉल सुपर लीग “अर्जुना कप“ के
अंतिम मुकाबले में माहिर एफसी सीनी ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण
केंद्र को 2-1 से पराजित कर किया फाइनल में प्रवेश,
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप के तहत आज खेले गए अंतिम मुकाबले में माहिर एफ सी सीनी की टीम ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ के 19 वें मिनट में ही माहिर एफ सी के स्ट्राइकर विजय सोय ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ के 68 वें मिनट में रोहित हेंब्रम ने गोल दाग कर आवासीय फुटबॉल सेंटर की टीम को मैच में वापस लाया परन्तु मैच के अंतिम क्षणों में डी एरिया के बाहर मिले फाउल को सूरसिंह सरदार ने गोल दागकर कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही माहिर एफ सी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। सुपर लीग का फाइनल मैच 4 सितंबर को 3 बजे माहिर एफ सी बनाम तुड़ियान एफ सी के मध्य अर्जुना स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, दिकू हेंब्रम, तपन नायक एवं कृष्णा पाड़िया ने निभाई।
