कुचाई में आदि कर्मयोगी अभियान पर कार्यशाला,
जन-भागीदारी को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक
कदम, जनजातीय शासन तंत्र को मजबूत करना उद्देश्य,
kuchai
कुचाई प्रखंड के सभागार कक्ष में जनजाति विकास और परिवर्तन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियाग के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आदि कर्मयोगी अभियान लागू करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज से सांस्कृतिक रूप से जुड़े, सामंजस्यपूर्ण और अभिसरणयुक्त नेतृत्वकर्ताओं का समूह तैयार करना है, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम छोर तक योजनाओं और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए शासन-प्रशासन की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा। उन्होने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान समावेशी शासन एवं जन-भागीदारी को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सेवा, संकल्प एवं समर्पण को बढ़ावा देकर तथा जनजातीय समुदायों एवं सरकारी अधिकारियों की सहयोगात्मक भागीदारी के माध्यम से जनजातीय ग्राम-विजन 2030 का सह-निर्माण करेंगे। अभियान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहभागी होंगे। अभियान सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना से प्रेरित होकर उत्तरदायी शासन, त्वरित शिकायत निवारण, सहभागी योजना निर्माण तथा पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देगा। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ने कर्मयोगी अभियान पर विशेष जानकारियां दी गई। यह अभियान जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की गति को और तेज करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, सहायक अभियंता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभकार, बिना बाकिरा, सीआई महेन्द्र लायक, बीपीओ कुंदन बाजपाई, अनूप गागराई, जेई सुमित कवि सहित सभी पंचायत सेवक, सभी रोजगार सेवक, मुखिया आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 11 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
