जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक सह आम चुनाव संपन्न, सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह राजपूत को अध्यक्ष मनोनीत, सभी खेल संघ एकजुट होकर जिले में खेल के विकास हेतु करे कार्य-शिवेंदु दुबे
Adityapur
सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक सह आम चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह राजपूत को अध्यक्ष, राजेश साहू , मोहम्मद दिलदार, सुमंत चंद्र मोहंती एवं रवि शंकर सिंह को वरीय उपाध्यक्ष एवं सिकंदर महतो को महासचिव मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने अपने चयन के पश्चात कहा कहा कि वे जिले में खेल के विकास हेतु कार्य करेंगे एवं उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसकी सफलतापूर्वक निर्वाह का प्रयास करेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे ने वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा की ओलंपिक संघ की सफलता अन्य सभी खेल संघो की सफलता पर ही निर्भर करती है। उन्होंने सभी खेल संघो के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे एकजुट होकर जिले में खेल के विकास हेतु कार्य करें ताकि कला और खनिज की तरह खेल के मामले में भी सरायकेला खरसावां जिला अव्वल रहे। श्री दुबे एवं झारखंड ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रुप में पधारे निशि कांत पाठक तिवारी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संघ के संरक्षक मनोज कुमार सिन्हा बनाए गए । अटल पार्क आदित्यपुर में जिले के विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सुनील कुमार सिंह, आर के वर्मा, लक्ष्मण महतो, सचिन कुमार राणा, राज बागची एवं अनीता बेहरा को उपाध्यक्ष, गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश कुमार, अमित कुमार मोदक, भीष्म देव सिंह एवं गणेश कालिंदी को सह सचिव जबकि विष्णु नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में करमु मंडल, पिनाकी रंजन, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम तांती, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार एवं लाखन सरदार के नाम शामिल किए गए।
April 24, 2026 2: 09 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
