सरायकेला मे स्वदेशी एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया शुभारंभ,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय स्वदेशी एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और जिला आरक्षित अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जनजातीय खेलों को बढ़ावा देना उद्देश्य माना जा रहा है। जिसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है ।जिसमें गुलेल, शेकर, तीरंदाजी, चेस एवं मटका दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है । इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जनजातीय क्षेत्र से 100 से भी अधिक प्रतिभागी बच्चे शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा जिला खेल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मोहम्मद दिलदार पिनाकी रंजन तीरंदाजी अकादमी के सुमंत महंती एवं अन्य उपस्थित रहे।
