राज्यपाल के आगमन पर सड़क पर चौकीदार के लीवास पर खड़ा युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत,
Chandil
चांडिल (Bidyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एन एच 33 नागासेरेंग चौक के समीप शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल के आगमन को लेकर सड़क सुरक्षा पर तैनात चौकीदार के यूनिफॉर्म पर खड़ा युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दीया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक टाटा से रांची कि और जा रहा था, इसी दौरान ट्रक का एक आगे का पहिया अचानक खुल गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और रांची से टाटा की ओर जा रहे एक ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारते हुए रुकी जिससे सड़क के डिवाइडर पर खड़ा चौकीदार के ड्रेस पर तैनात युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सुचना मिलते ही घटनास्थल पर चौंका थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर बिखरा हुआ लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया एवं मौके पर ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल रा़ंची से जमशेदपुर जा रहे थे, जिसमें नागासोरेन के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर राज्य पाल के आगमन पर अन्य चौकीदारों के साथ मृतक नारायण गोराई भी चौकीदार के लीवास पर तैनात था। गौरांगकोचा निवासी नारायण गोराई भी चौकीदार का यूनिफॉर्म पर डिवाइडर पर खड़ा था। जहां अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर सीधे मार दिया, जिससे चौकीदार की मौत हो गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सह भाजपा नेता भूषण चन्द्र मुर्मू ने कहा कि नारायण गोराई चौकीदार के साथ रूप में थाना में ड्यूटी करता था और आज भी ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्होंने मांग किया कि मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी दिया जाय। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही इस संबंध में आईजी, डीआईजी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
