ईचागढ़ में पुल व सड़क के मांग को मुख्यमंत्री से मिले विधायक संग झामुमो कार्यकर्ता
Chandil
चांडिल ( Bidyut Mahato ) झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो झामुमो कार्यकर्ता संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पुल व सड़क के मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान विधायक ने मांग पत्र में नीमडीह प्रखंड के घाघरा में पुल, ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में पुल व चांडिल प्रखंड के जयदा मंदिर जाने वाले रास्ते में पुल निर्माण व चांडिल के दालग्राम में सड़क निर्माण का मांग किया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सभी समस्याओं को समाधान करने को लेकर पदाधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला अध्यक्ष डा शुभेंदु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, विधायक सविता महतो के बेटी स्नेहा महतो, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम, समीर महतो, मोती सोरेन, शिमल बेसरा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
