कुचाई में कास्स्तिा इंडिया और सामुदायिक वन पालन
संस्थान की बैठक, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत
सरकारी बैक में बचत खाता खोलने का निर्णय,
kuchai
कुचाई के मुण्डा-मानकी सभागार मे कास्स्तिा इंडिया और सामुदायिक वन पालन संस्थान की एक बैठक की गई। इस बैठक में समेकित जनजातीय ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के संकल्पानुसार धरती आबाः जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम सभा के अधीन सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के लिये सरकारी बैक में बचत खाता खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ जिन ग्रामों में सामुदायिक वन पालन समिति को सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के नाम पर पुनर्गठन नहीं किया गया है। उन ग्रामों में पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया।

साथ ही साथ वृक्षारोपण करने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक वन पालन संस्थान प्रबंधन समिति (सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति) के गठन का मुख्य उद्देश्य वन संसाधनों का सतत और न्यायसंगत प्रबंधन सुनिश्चित करना, वनों के विनाश और क्षरण को रोकना, वनों से स्थानीय समुदायों की आजीविका और आर्थिक स्थिति में सुधार करना और वन संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। बैठक में भुरकुण्डा, डांगो, सुराबेड़ा, रेगाडीह, गालूडीह, दुखियाडीह, लेपसो, मागुडीह, जोरासरजम, पुनीबुढी़, छोटाबाण्डी, छोटासेगोई, रेग्साछोटाचाकड़ी तथा सेरेंगदा मुण्डा-मानकी व ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सोहन लाल कुम्हार, सितम्बर गुन्दुवा, भरत सिंह मुंडा, सुखराम मुंडा, मनोज सोय, मनोज मुदुईया आदि उपस्थित थे।
